Home उत्तर प्रदेश दूसरे दिन भी कांग्रेस नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

दूसरे दिन भी कांग्रेस नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के नेताओं को दूसरे दिन भी हाउस अरेस्ट किया गया।अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि जिस शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में बार-बार पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और लाखों युवाओं के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े हुए हों, उसे पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। हमारी मांग है कि मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रवक्ता मिन्हाज अहमद ‘छोटे खान’ ने कहा कि हमारी मांग स्पष्ट है— धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त किया जाए, परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय की जाए, तथा देश के युवाओं का शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था पर विश्वास बहाल करने के लिए ठोस एवं प्रभावी सुधार लागू किए जाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गोपाल चौधरी, दुर्गा प्रसाद चौधरी, दीपचंद जैन, विधि सिंह, इतिहास अंसारी, श्रीकांत मिश्रा, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा और रामशाही सिंह एडवोकेट, डॉ. दिनेश चौधरी उपस्थित रहे।