Home आस्था दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

LUCKNOW NEWS: दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के दारुलशफा स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल जननायक कल्याण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्र ने कल्याण सिंह के व्यक्तित्व, हिंदुत्व के प्रति समर्पण और उनकी अद्भुत प्रशासनिक क्षमता को स्मरण किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता डी शुक्ला, महामंत्री गोपाल शुक्ला, पी के मिश्रा, निखिलेश सिंह, कोषाध्यक्ष जवाहर सिंह, अध्यक्ष युवा प्रभाग अनिल शुक्ला, आर के छारी, सच्चिदानंद राय, अभिनव अस्थाना, अशफ़ाक उल्लाह खान, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश उपाध्याय, प्रमिला द्विवेदी, संजय सिंह और सुधांशु श्रीवास्तव सहित प्रतिष्ठान के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।