Home उत्तर प्रदेश दांतों की सुरक्षा पर बच्चे, अभिभावक दें विशेष ध्यान: अल्पोना डे

दांतों की सुरक्षा पर बच्चे, अभिभावक दें विशेष ध्यान: अल्पोना डे

भारत विकास परिषद (लक्ष्य शाखा) की ओर से बच्चों के निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर संपन्

PRAYAGRAJ NEWS: भारत विकास परिषद (लक्ष्य शाखा) की ओर से आज महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर (एमपीवीएम) तेलियरगंज में आज निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्पोना डे ने छात्रों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए दिए गए योगदान के लिए चिकित्सकों की टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पोना डे ने कहा कि डाक्टरों ने दांतों की सुरक्षा के लिए जो परामर्श दिया है उसका पालन करते हुए दांतों की सुरक्षा करें जिससे कि दांतों में कीडे ना लगे और सभी बच्चों के दांत स्वस्थ्य रहे। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों द्वारा व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर विद्यार्थियों को विभिन्न दंत रोगों, उनके निवारण और उपचार के तरीकों के बारे में मार्गदर्शन देना अत्यंत सराहनीय है। यह कार्यक्रम सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के लिए बेहद उपयोगी एवं सार्थक  साबित हुआ। इस शिविर में शहर  के वरिष्ठ एवं ख्यातिलब्ध दंत चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों के दांतों की जांच की और उन्हें मुख की स्वच्छता एवं देखभाल के प्रति जागरूक करते हुए दांतों की नियमित सफाई, सही ब्रश करने की विधि और संतुलित आहार तथा मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।चिकित्सकों की टीम में डॉ. आशुतोष सिंह,  डॉ. अमरेश कुमार सिंह,  डॉ. आशुतोष अग्रवाल, डॉ. आशीष सिंह यादव, डॉ. निहारिका निगम एवं डॉ. विनय पांडे शामिल रहे। डॉक्टरों ने छात्र – छात्राओं एवं शिक्षकों से सीधा संवाद करते हुए दाँतों से जुड़ी आम समस्याओं, उनके बचाव और नियमित दंत परीक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा चिकित्सकों से अपने दंत स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित रूप से दंत स्वास्थ्य का ध्यान रखने के संदेश के साथ हुआ।