KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक नाबालिक किशोर दो दिन पहले घर से नकदी व जरूरी दस्तावेज लेकर घर से फरार हो गया, परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस को शिकायती पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के मर्दानपुर बर्जी का मजरा मीरापुर गांव निवासी श्यामलाल पुत्र स्व बद्री प्रसाद ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र आयुष्मान कुशवाहा शुक्रवार की शाम छः बजे के करीब घर से पांच हजार की नकदी व आधारकार्ड , पासबुक, कपड़े आदि लेकर घर से फरार हो गया, काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला, पीड़ित ने आयुष्मान के दिल्ली जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, मामले में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।





