PRATAPGARH NEWS: रंजिश में हुई मारपीट की घटना को लेकर दरोगा की तहरीर पर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के दरोगा ज्ञानचंद्र तिवारी बीती चौदह मई को खालसा सादात में हुई मारपीट की सूचना पर पहुंचे। दरोगा ने दी गई तहरीर में कहा है कि खालसा सादात गांव में सुबह करीब छः बजे मकान बनाने को लेकर एक पक्ष की अनीता सरोज पत्नी अजय सरोज, आंचल सरोज पत्नी विजय सरोज, शकुंतला पत्नी अमृतलाल सरोज तथा द्वितीय पक्ष के रामजतन सरोज व उसके पुत्र मिश्रीलाल सरोज तथा ओमप्रकाश पुत्र मोहनलाल निवासी भवानीगढ़ के बीच गालीगलौज व मारपीट तथा धमकी की घटना हुई। जिसमें अनीता, आंचल तथा रामजतन चोटिल भी हो गये। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।







