SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 1 शातिर अभियुक्त कादिर पुत्र खालिद निवासी ग्राम ताजेवाला खैरी थाना प्रतापनगर जिला यमुनानगर हरियाणा को ग्राम मिर्जापुर पोल से विकास नगर जाने वाले रास्ते से गिरप्तार किया गया । कब्जे से 1 अवैध चाकू बरामद । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना मिर्जापुर पर मु0अ0स0 234/26 धारा 4/25 आमर्स एक्ट के पजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।







