Home उत्तर प्रदेश थाना देवबन्द पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना देवबन्द पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

SAHARANPUR NEWS: गुरुवार को को वादी मौ0 शाहरूख पुत्र इकराम निवासी बीबीपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त सलीम पुत्र अय्यूब आदि द्वारा एक राय होकर वादी व वादी की पत्नी नगमा के साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट करना व जान से मारने की नीयत से वादी व वादी की पत्नी के ऊपर लाठी डण्डो व पत्थरो से हमला करना जिससे वादी व वादी की पत्नी का बाल-बाल बच जाने के सम्बन्ध में थाना देवबन्द पर मु0अ0स0 648/2026 धारा 191(2)/115(2)/352/109(1) बीएनएस के पंजीकृत किया गया ।
पुलिस कार्यवाहीः
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये, जिनके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक देवबन्द  सन्दीप बालियान के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना देवबन्द पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त नईम उर्फ हिनू उर्फ नईम सलमानी पुत्र इकबाल ग्राम हाशिमपुरा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर को ग्राम बीबीपुर अम्बेडकर भवन के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।