Home उत्तर प्रदेश थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले 2 नशा...

थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले 2 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 67 पव्वे/फ्रुटी शराब उ0प्र0 मार्का किया बरामद

SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी/बिक्री की रोकथाम व नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाकर कडी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व मे थाना चिलकाना टीम द्वारा अवैध शराब की तस्करी/बिक्री करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाही का विवरणः
इसी क्रम में दिनांक 06.08.2026 को थाना चिलकाना पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी/बिक्री करने वाले कुल 02 नशा तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार
1. अनस पुत्र महबूब निवासी ग्राम दूधगढ थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को चिलकाना से नल्हेडा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से कुल 32 पव्वे/फ्रुटी देशी शराब महबूबा उ0प्र0 मार्का बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 282/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
2. . फैजान पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम पठेड थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को  पटनी से ग्राम कालू माजरा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से कुल 35 पव्वे/फ्रुटी देशी शराब महबूबा मार्का उ0प्र0 बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 283/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।