Home उत्तर प्रदेश तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: ईंट भट्ठे पर पथाई के नाम पर पीड़ित से लाखों रूपये लेने के बाद वापसी से मना करने तथा धमकी को लेकर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के हरनाहर निवासी विनोद कुमार मिश्र पुत्र स्व. रामपाल मिश्र ने दी गयी तहरीर में कहा है कि वह हरनाहर मंे ईंट उद्योग का कारोबार कर रखा है। उद्योग मंे ईंट की पथाई को लेकर गाजीपुर जिले के दिलदार नगर निवासी सादाब खान पुत्र असलम खान तथा वाराणसी के रामनगर निवासी सत्यानंद राय पुत्र राकेश राय व लीलापुर प्रतापगढ़ के दीनापट्टी निवासी नशीम पुत्र जलील ने अलग अलग अग्रिम राशि के रूप में नौ लाख रूपये पीड़ित से वसूल कर लिया। काफी दिन तक पथाई के लिए आरोपी आनाकानी करते रहे। इसके बाद पीड़ित ने जब आरोपियों से रूपये वापस करने की बात कही तब आरोपियों द्वारा गाली गलौज के साथ उसे जानलेवा धमकी दी गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सादाब खान समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।