Home उत्तर प्रदेश तपती धूप में नन्हें कदमों को मिली राहत, पादुकाएं पाकर खिले बच्चों...

तपती धूप में नन्हें कदमों को मिली राहत, पादुकाएं पाकर खिले बच्चों के चेहरे

JHANSI NEWS: भीषण गर्मी में नंगे पांव चलने को मजबूर बच्चों के लिए राहत लेकर आए सनशाइन क्लब झांसी के पदाधिकारियों ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की। क्लब के तत्वावधान में श्रीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को निःशुल्क पादुकाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ वन्देमातरम् के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों से आए बच्चों को स्वयं पदाधिकारियों द्वारा लखानी की पादुकाएं पहनाई गईं। बच्चों के चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर अध्यक्ष अनूप बिन्दल, संस्थापक अशोक अग्रवाल ‘काका’ के सानिध्य एवं संयोजक अजय कुमार राय के नेतृत्व में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। पादुकाएं वितरित करते समय विजय कुमार राय, कुलदीप सिंह पाल सहित अन्य पदाधिकारी भावुक हो उठे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अजय कुमार राय ने किया, जबकि आभार कोषाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।