कार्यकर्ताओं ने “झालमुड़ी” व मिष्ठान का किया वितरण
PRAYAGRAJ NEWS: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में लगी भाजपा को पश्चिम बंगाल असम व पुडुचेरी में मिली प्रचंड विजय ने उत्साह से लबरेज कर दिया है। सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए एक दूसरे को “झालमुड़ी” व मिष्ठान खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ये विजय अधर्म पर धर्म की विजय है तुष्टिकरण पर राष्ट्रवाद की विजय है। उन्होंने कहा कि बंगाल की पावन धरा पर पहली बार भाजपा की प्रचंड जीत ने सिद्ध कर दिया है कि जनता अब तानाशाही और तुष्टिकरण को बर्दाश्त नहीं करेगी। ममता बनर्जी के कुशासन में जिस तरह बंगाल की महान संस्कृति का अपमान हुआ और विशेष वर्ग को खुश करने के लिए मां-माटी-मानुष के साथ विश्वासघात किया गया, आज बंगाल की जनता ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह जीत उन सभी बलिदानियों को समर्पित है जिन्होंने बंगाल को बचाने के लिए अपना खून बहाया। अब सोनार बांग्ला का सपना सच होगा। चुनावी नतीजों से यह साबित है कि नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम का विरोध करने वालों में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके का काफी बुरा हश्र हुआ है। इन दलों से भी बुरी राजनीतिक गति सपा की 2027 में होगी। इस अवसर पर रणजीत सिंह, शशि वार्ष्णेय, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद सिंह, डॉ शैलेश पांडेय, रमेश पासी, विक्रमजीत भदौरिया, रवि केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, कंचनलता कुशवाहा, वंदना शर्मा, वंदना सिंह, रीता सिंह, पार्षद किरन जायसवाल, पार्षद नीरज गुप्ता पार्षद आशीष द्विवेदी भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, राजेश गोंड, सुजीत कुशवाहा, चंद्रा अहलूवालिया, मोहित गुप्ता, प्रवीण भारती, पार्षद आशीष द्विवेदी, आनन्द दुबे, गोपाल श्रीवास्तव, हरीश पासवान, वीरू सोनकर रोहित विश्वकर्मा आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








