VARANASI NEWS: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक विजय के पश्चात, वाराणसी कैण्ट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव के बाबतपुर एयरपोर्ट, वाराणसी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने मालाओं और बुके भेंट कर उन्हें इस गौरवपूर्ण जीत की हार्दिक बधाई दी। पूरे वातावरण में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सुनील बंसल, योगी आदित्यनाथ एवं सौरभ श्रीवास्तव के जयघोष से माहौल गूंज उठा। इसके उपरांत विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में रानीभवानी कटरा से सोनारपुरा तक और पुनः सोनारपुरा से रानी भवानी कटरा तक सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक भव्य विजय जुलूस निकाला। यह जुलूस जनउत्साह, ऊर्जा और संगठन की शक्ति का अद्भुत उदाहरण बना। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर कार्यकर्ताओं के साथ विधायक स्वयं भी विजय उत्सव में झूमते नजर आए। बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता ने इस आयोजन को और भी गौरवपूर्ण बना दिया—देशभक्ति गीतों पर झूमती महिलाओं का उत्साह देखने योग्य था। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव”, “जय श्री राम”, “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। साथ ही नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और सुनील बंसल के समर्थन में जोशपूर्ण नारे निरंतर लगाए जाते रहे। यह भव्य स्वागत एवं विजय जुलूस न केवल ऐतिहासिक जीत का प्रतीक था, बल्कि कार्यकर्ताओं की अटूट निष्ठा, संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का भी जीवंत प्रमाण बना। इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के काम और उपलब्धियों की जीत है, माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन की जीत है व माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी और राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल जी के नेतृत्व की जीत है।” इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में अभिषेक मिश्रा, रामगोपाल वर्मा,राजेश यादव चल्लू, अमित राय, चन्द्रनाथ मुखर्जी, विजय द्विवेदी, सोमनाथ यादव, जीतेन्द्र पटेल, अनुराग शर्मा, अमित सिंह चिंटू, शिवा वर्मा, राजीव सिंह पटेल, सीमा वर्मा, प्रिंस केसरी, प्रिंस द्विवेदी, पीयूष भट्टाचार्य, सौरभ सिंह मुन्ना, कुशाग्र श्रीवास्तव, सूरज पाण्डेय सहित आदि लोग उपस्थित थे.







