KAUSHAMBI NEWS: दिल्ली से एक मृतक का शव लेकर झारखंड जा रही एंबुलेंस दो दिन पहले शनिवार सुबह करीब 7 बजे कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर चौकी अंतर्गत ननमई मोड़ स्थित एक ढाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस, एनएचएआई और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत व बचाव कार्य कर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू भेज दिया। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस दिल्ली से शव लेकर झारखंड जा रही थी। जैसे ही वाहन कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई स्थित के ढाबा के पास पहुंचा, चालक को अचानक झपकी आ गई। इसी दौरान सड़क किनारे हाईवे से नीचे उतरकर खड़ी डीसीएम में एंबुलेंस पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार मंजूला देवी 28 वर्ष , जाह्नवी 6 वर्ष, अंजली 7 वर्ष, ललिता देवी 42 वर्ष व हरखू मंडल 35 वर्ष घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही शहजादपुर चौकी पुलिस, कोखराज थाना पुलिस, एनएचएआई की टीम व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। टीमों ने एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तत्काल दूसरी एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू भिजवाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। एंबुलेंस में घायल मंजुला देवी के पति गणेश का शव था जिसे लेकर स्वजन निज निवास झारखंड लेकर जा रहे थे। वही इलाज के दौरान मंजुला देवी पत्नी स्व गणेश मंडल 35 वर्ष की प्रयागराज के एसआरएन में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोखराज पुलिस ने झारखंड के देवघर जनपद, थाना मधुपुर के साटतर निवासी हरखू मंडल पुत्र सरलू मंडल की तहरीर पर एंबुलेंस चालक इटावा के चकर नगर कजिया निवासी आकाश कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।







