जिसकी कुल अनुमानित कीमत थी 54 हजार 75 रुपए की
BHADOHI NEWS: एसपी अभिनव त्यागी के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थानों पर अवैध मादक पदार्थ बरामदगी के संबंध में पंजीकृत कुल-4 अभियोगों से संबंधित कुल-6.561 किग्रा अवैध मादक प्रदार्थ बरामद किया गया था। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 54 हजार 75 रुपए की है। ऑपरेशन दहन विशेष अभियान के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) द्वारा उसका विनिष्टीकरण किया गया। जनपद के विभिन्न थानों पर काफी समय से मादक पदार्थ (गांजा, ब्राउन सुगर व अफीम) जमा है। जिसके नियमानुसार निस्तारण के लिए डीजीपी यूपी लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन विशेष अभियान के अनुपालन में जनपद में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मादक पदार्थ के अधिग्रहण, भंडारण, निस्तारण एवं विनष्टीकरण तथा न्यायिक पर्यवेक्षण के लिए निर्गत निर्देशों के अनुक्रम में जनपद में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया है। उक्त कमेटी के अध्यक्ष एसपी अभिनव त्यागी व सदस्य एएसपी शुभम अग्रवाल, सीओ ज्ञानपुर प्रभात राय है। जनपद के विभिन्न थानों पर अवैध मादक पदार्थों के संबंधित पंजीकृत अभियोगों के निस्तारण के लिए न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदार्थों के निस्तारण की कार्रवाई में जनपद पुलिस द्वारा 4 थानों गोपीगंज, औराई, कोईरौना व ऊंज) पर पंजीकृत कुल-4 अभियोगों से है सम्बंधित कुल-6.561 किग्रा0 (गांजा, ब्राउन सुगर व अफीम) की कुल अनुमानित कीमत 54 हजार 75 रुपए का विनिष्टीकरण एवं निस्तारण मानक के अनुसार जनपद प्रयागराज के थाना हंडिया क्षेत्र अंतर्गत धानूपुर में स्थित संगम मेडीसर्व प्राइवेट लिमिटेड के इंसिनेटर के माध्यम से कराया।







