Home उत्तर प्रदेश डीएसए गर्ल्स क्लब को मिली जीत

डीएसए गर्ल्स क्लब को मिली जीत

फोटो: शिवानी मौर्या

PRAYAGRAJ NEWS: डीएसए गर्ल्स क्लब ने प्रयाग जिमखाना क्लब को 18 रन से हराकर डीआरएम कप अंडर-14 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। डीएसए मैदान पर सोमवार रात खेले गए मैच में डीएसए गर्ल्स क्लब ने 21 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन (चंचल 36, खुशबू यादव 29 नाबाद, आराध्या चौधरी 20, अस्करी अब्बास 2/26, आदित्य प्रजापति, अयान सोनकर व रूद्र यादव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में प्रयाग जिमखाना क्लब की टीम 21 ओवर में चार विकेट पर 128 रन (दीपक कुमार 27, रूद्र यादव 23, पंकज 20 नाबाद, शिवानी मौर्या 2/21, अनन्या 1/10) ही बना सकी। शिवानी मौर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।