Home उत्तर प्रदेश डीएलएड प्रशिक्षण-2026 के लिए आनलाइन आवेदन 15 से

डीएलएड प्रशिक्षण-2026 के लिए आनलाइन आवेदन 15 से

आठ जुलाई तक किए जा सकेंगे आवेदन, पीएनपी ने जारी किया कार्यक्रम
डीएलएड की 2,25000 सीटो पर होना है प्रवेश
PRAYAGRAJ NEWS: डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन(डीएलएड) प्रशिक्षण – 2026 में प्रवेश के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) की ओर से आवेदन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी किया गया है। अभ्यर्थी 15 जून से आनलाइन पंजीकरण करने के साथ शुल्क भी जमा कर सकेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि आठ जुलाई निर्धारित की गई है। आफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सचिव राजेंद्र प्रताप की ओर से जारी सूचना के अनुसार राज्य सरकार से संबद्ध तथा मान्यता प्राप्त निजी एवं अल्पसंख्यक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी। पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन मानक और अन्य शर्तों से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों के सचेत किया गया है कि आवेदन पत्र भरते समय अंकपत्रों और प्रमाणपत्रों में दर्ज विवरणों का भलीभांति मिलान अवश्य कर लें, क्योंकि आवेदन सबमिट किए जाने के बाद संशोधन का अवसर उपलब्ध नहीं दिया जाएगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के अतिरिक्त अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत माने जाएंगे और उन्हें किसी प्रकार का आरक्षण लाभ नहीं मिलेगा। आनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि के एक दिन बाद यानी नौ जुलाई तक आनलाइन शुल्क जमा किए जा सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के लिए पेमेंट लिंक एवं आवेदन पत्र वेबसाइट नचकमसमक.हवअ.पद पर उपलब्ध है। आनलाइन आवेदन पूर्ण कर प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 11 जुलाई निश्चित की गई है। उल्लेखनीय है कि डीएलएड की 2,25000 सीटो पर प्रवेश होना है पिछले वर्ष एक लाख से अधिक सीटो पर प्रवेश नही हुआ था.