Home उत्तर प्रदेश डीएलएड के कई सत्रों का रिजल्ट घोषित, 53.15 प्रतिशत फेल

डीएलएड के कई सत्रों का रिजल्ट घोषित, 53.15 प्रतिशत फेल

PRAYAGRAJ NEWS: सचिव उ प्र परीक्षा नियामक प्राधिकारी, एलनगंज,  प्रयागराज ने आज डीएलएड के अलग – अलग सत्रों का रिजल्ट घोषित किया जिसमें 53.15 फीसदी छात्राध्यापक फेल हो गये है।  परीक्षा में 73077 छात्राध्यापक पास हुए है जबकि 81874 छात्राध्यापक फेल हुए है। इस प्रकार से घोषित रिजल्ट में 46.85 फीसदी छात्राध्यापक पास हुए है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव राजेन्द्र प्रताप ने बताया कि डीएलएड के अलग – अलग सत्रों में कुल 157196 छात्राध्यापक पंजीकृत थे जिसमें से 155984 छात्राध्यापक परीक्षा में शामिल हुए। 1212 छात्राध्यापक अनुपस्थित थे। सचिव राजेन्द्र प्रताप ने बताया कि फेल छात्राध्यापक परीक्षा के लिए सिर्फ दो बार आवेदन कर सकते है इसके बाद वह परीक्षा में शामिल नही हो सकते है