Home उत्तर प्रदेश डीएम सैमुअल पॉल की मिसालरू काफिले से एस्कॉर्ट हटाकर जौनपुर को दिया...

डीएम सैमुअल पॉल की मिसालरू काफिले से एस्कॉर्ट हटाकर जौनपुर को दिया ईंधन बचत का संदेश

JAUNPUR NEWS: ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने ऐसा कदम उठाया है, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है। उन्होंने अपने काफिले से एस्कॉर्ट वाहन हटाकर यह साबित कर दिया कि बदलाव की शुरुआत शीर्ष स्तर से ही होती है। उनका यह निर्णय न केवल ईंधन की बचत करेगा, बल्कि प्रशासनिक सादगी और जवाबदेही का भी मजबूत संदेश देगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सरकारी वाहनों का उपयोग केवल अत्यंत आवश्यक कार्यों में ही किया जाए। जिला मुख्यालय, तहसील और ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध कई वाहनों के स्थान पर जरूरत के अनुसार एक ही वाहन का प्रयोग किया जाए। साथ ही अधिकतर बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित करने और डिजिटल कार्यसंस्कृति अपनाने पर जोर दिया गया है। डीएम ने जनपदवासियों से भी अपील की है कि निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें। प्रशासनिक संवेदनशीलता और दूरदर्शी सोच से उठाया गया यह कदम जौनपुर में ऊर्जा संरक्षण की दिशा में नई मिसाल बन गया है।