KUSHINAGAR NEWS: कुबेर स्थान के पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री परोप्रकाश सिंह गोलू ने जनपद के यशस्वी जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से भूप सागर पोखरा पर निर्माणाधीन गौ आश्रय केंद्र एवं पौधारोपण स्थल के निरीक्षण के दौरान शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर डीएम का ध्यान आकर्षित किया। गोलू ने भूप सागर पोखरा के समग्र सुंदरीकरण, हरियाली के संरक्षण और पौधों की नियमित देखभाल का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल को एक सुंदर पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।
जर्जर सड़क पर जताई चिंता
बैठक में गोलू ने कुबेर स्थान से पिपराजटामपुर होते हुए दुबौली तक जाने वाले मुख्य मार्ग का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि यह सड़क लंबे समय से अत्यंत जर्जर और क्षतिग्रस्त अवस्था में है। सड़क की खराब स्थिति के कारण प्रतिदिन हजारों राहगीरों, विद्यार्थियों, किसानों और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने डीएम से इस मार्ग के शीघ्र निर्माण और मरम्मत की रखी मांग । जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने जनहित के इन विषयों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर गोलू ने कहा कि “जनहित, विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए मेरी आवाज हमेशा क्षेत्रवासियों के साथ रहेगी।







