Home उत्तर प्रदेश डीएम ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों...

डीएम ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित

KUSHINAGAR NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी  महेंद्र सिंह तंवर द्वारा आज निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, सीलिंग प्रक्रिया एवं संबंधित अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण के समय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाओं के अनुपालन का परीक्षण किया गया। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था, प्रवेश–निकास नियंत्रण, सील एवं लॉक की स्थिति तथा अभिलेखों के नियमित संधारण पर विशेष ध्यान दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए, सीसीटीवी प्रणाली को निरंतर सक्रिय रखा जाए तथा सीलिंग एवं अभिलेख संधारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। साथ ही नियमित निरीक्षण एवं सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर, अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिला निर्वाचन कार्यालय के कार्मिकों एवं मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर तैनात वीआरसी ऑपरेटरों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित कार्मिकों में- सैयद कमाल असगर रिजवी, प्रधान सहायक, मुरलीधर शुक्ल, वरिष्ठ सहायक, ब्रजभूषण प्रजापति, वरिष्ठ सहायक, अरविन्द निषाद, कनिष्ठ सहायक (सम्बद्ध),शशि कुमार मद्धेशिया, कम्प्यूटर सहायक, प्रशान्त जायसवाल, परिचारक (सम्बद्ध), महेश, चपरासी,आलोक कुमार मिश्रा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर,
वीआरसी ऑपरेटर राजन कुमार मद्धेशिया (केंद्र 329-खड्डा), इस्तेयाक (केंद्र 329-खड्डा),सलाउद्दीन अंसारी (केंद्र 330-पडरौना), शैलेश कुशवाहा (केंद्र 330-पडरौना),मनोज कुमार सिंह (केंद्र 331-तमकुहीराज) ,बृजेश कुमार राय (केंद्र 331-तमकुहीराज), अनित कुमार मौर्य (केंद्र 332-फाजिलनगर), बबलू चौधरी (केंद्र 333-कुशीनगर) किशन कुमार मद्धेशिया (केंद्र 333- कुशीनगर), अरविन्द कुमार गौतम (केंद्र 334- हाटा),सुश्री मनोरमा शर्मा (केंद्र 334-हाटा),भरत प्रसाद (केंद्र 335-रामकोला),सुधीर प्रसाद (केंद्र 335-रामकोला) इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा, उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी मु0 जफर सहित निर्वाचन कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।