JAUNPUR NEWS: जिले के कोतवाली क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 25 वर्षीय युवक, जो लंबे समय से किडनी फेलियर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और नियमित डायलिसिस पर निर्भर है, उसके खिलाफ ‘शांति भंग की आशंका’ में की गई कार्रवाई अब चर्चा का विषय बन गई है। परिजनों का आरोप है कि युवक की हालत इतनी नाजुक है कि वह सामान्य दिनचर्या भी ठीक से नहीं निभा पाता। ऐसे में उस पर मारपीट, गाली-गलौज और अशांति फैलाने जैसे आरोप कई सवाल खड़े करते हैं। परिवार का कहना है कि यह कार्रवाई एक पुराने पड़ोसी विवाद के बाद प्रभावशाली दबाव में की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ठछैै की धारा 129 के तहत नोटिस जारी कर मामला मजिस्ट्रेट के समक्ष भेज दिया है। वहीं, परिवार का आरोप है कि बिना निष्पक्ष जांच के एक बीमार युवक को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
आर्थिक रूप से पहले से कमजोर यह परिवार इलाज के दौरान कथित ठगी का भी शिकार हो चुका है, जिससे उनकी स्थिति और गंभीर हो गई है।
बड़ा सवालः क्या एक डायलिसिस पर निर्भर युवक वास्तव में सार्वजनिक शांति के लिए खतरा हो सकता है, या फिर यह मामला दबाव और पक्षपात का नतीजा है?
परिजनों और स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित को न्याय मिल सके।







