12 जुलाई को चलाया जाएगा वृहद वृक्षारोपण अभियान
MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को जिले की विभिन्न संस्थाओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें वन विभाग मीरजापुर द्वारा 12 जुलाई को डगमगपुर, चुनार क्षेत्र में 97 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रभागीय वनाधिकारी, जिला मीरजापुर राकेश कुमार ने की। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला गंगा समिति, जिला मीरजापुर किस्मत क्षत्रिय भी उपस्थित रहीं। बैठक में वन विभाग के अधिकारियों ने सभी संस्थाओं एवं आम जनमानस से अपील की कि अपने जिले, मोहल्ले, गली, नुक्कड़, घर या चबूतरे पर जहां भी उचित स्थान उपलब्ध हो और किसी को असुविधा न हो, वहां “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य लगाएं। इस अभियान में सहयोगी संस्थाओं के रूप में श्री साईं परिवार सेवा संगठन मीरजापुर, लायंस क्लब आर्य मीरजापुर सहित जिले की कई सामाजिक संस्थाओं ने इस कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया। आइए, एक पेड़ लगाएं मां के नाम जिसे सींचें अपनी मेहनत से, लगाकर जानें जिसकी छांव में जीवन बिताएं आने वाली हमारी संतान।







