चिकित्सक ने बच्चों को दांत से संबंधित रोगों के उपचार की दी विस्तार पूर्वक जानकारी
BHADOHI NEWS: घोसिया स्थित टेंडर हाट्र्स इंग्लिश स्कूल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई के डेंटल सर्जन डॉ जितेंद्र दुबे द्वारा राष्ट्रीय ओरल हेल्थ प्रोग्राम के तहत सोमवार को दांत परिक्षण के लिए निःशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। बच्चों को दांत से संबंधित रोगों के उपचार और दांतों के देखभाल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ. दुबे ने बताया कि ओरल हेल्थ हमारे समग्र स्वस्थ्य के लिए बहुत हीं महत्वपूर्ण हैं। यह न केवल हमारे दांतो और मसूड़ों कि सेहत को प्रभावित करता है बल्कि हमारे पूरे शरीर कि स्वास्थ्य पर भी इसका प्रभाव पड़ता हैं। इसलिए नियमित रूप से ब्रश और फ्लास करें। चीनी और एसिड युक्त पदार्थ, तम्बाकू और शराब का सेवन करना हानिकारक हैं।उन्होंने कहा कि बच्चों को चाकलेट व बिस्किट से परहेज करना चाहिए। जिससे दांत हमेशा स्वस्थ रहेंगे।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.कृष्णा चंद दुबे के निर्देशानुसार कैम्प का आयोजन अन्य जगह ओरल हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत किया जाएगा। इस मौके पर आरबीएस के प्रभारी डॉ.सदन और अमन शेख भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य एसपी विश्वकर्मा और व्यवस्थापक कीर्तन कोकिला ने इस पुनीत कार्य के लिए चिकित्सक टीम को धन्यवाद दिया है।







