AMBEDKARNAGR NEWS: सोमवार को टांडा कोतवाली पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर 10 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनका न्यायालय चालान भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टांडा दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि जनपद के विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी गैर जमानती वारंट पर मोती लाल पुत्र बिसई ,राम सिंगार पुत्र राम किशोर निवासी आलमपुर धनौरा, मुनीर आलम पुत्र नुरुल हक निवासी मोहल्ला मीरानपूरा, बृजलाल पुत्र संतराम निवासी ग्राम पहराज पुर, मो0 ताजू, डांगर, ऐनुद्दीन पुत्र रजीउद्दीन निवासीगण मोहल्ला सकरावल, संतोष पुत्र प्रेम नारायण निवासी ग्राम डूहिया, राम भवन वर्मा पुत्र राम सुंदर, प्रदीप वर्मा पुत्र हौसिला प्रसाद निवासी ग्राम हसनपुर सुनथर को कोतवाली टांडा की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी वारंटियों का सम्बंधित न्यायालय मे चालान भेज दिया गया है। कोतवाली टांडा पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।







