Home उत्तर प्रदेश ज्ञानपुर में जर्जर सड़क, जल निकासी से लोग परेशानरू मोहल्लेवासियों ने प्रदर्शन...

ज्ञानपुर में जर्जर सड़क, जल निकासी से लोग परेशानरू मोहल्लेवासियों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

BHADOHI NEWS: ज्ञानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में जल जमाव और जर्जर सड़क की समस्या से परेशान निवासियों ने प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 9 की सभासद श्रीदेवी ने इन समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। सभासद द्वारा सौंपे गए पत्र में बताया गया है कि नल का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे पांच बीघा कृषि योग्य भूमि तालाब में बदल गई है। इस स्थिति के कारण मोहल्लेवासियों को आने-जाने और रहने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।पत्र में आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बावजूद समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सभासद ने यह भी कहा कि विभिन्न बैठकों में समस्या के निस्तारण के लिए प्रस्ताव दिए गए, लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष ने इन पर कोई कार्रवाई नहीं की।सभासद के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष ने कार्यभार संभालने के बाद से पिछले तीन वर्षों में वार्ड नंबर 9 में कोई विकास कार्य नहीं कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यक्ष द्वारा लगातार वार्ड नंबर 9 की लगभग 300 से 500 की आबादी के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सभासद ने बताया कि वार्ड नंबर 9 की जनता ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें मतदान देकर चुना है, लेकिन उनके प्रस्तावों पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले में हस्तक्षेप कर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की है।
इस दौरान विजय बिंद, शमशेर अली,अनिल गुप्ता, राजमणि गौड़,प्रमोद शर्मा,राजू मौर्या,गोली यादव, लाला यादव,सुशील गौड़ , लवकुश गौड़,रमजान अली,अहमद अली व अन्य निवासी गण मौजूद रहे।