BHADOHI NEWS: जनपद में पुलिसिंग और विवेचना प्रणाली को आधुनिक तकनीक से सुदृढ़, पारदर्शी और हाईटेक बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन ज्ञानपुर के मुख्य सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक भदोही के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल और क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यशाला में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर और तकनीकी विशेषज्ञ सौरभ तिवारी ने मुख्य वक्ता के रूप में विवेचकों को ई-साक्ष्य मोबाइल एप्लिकेशन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभागार में उपस्थित जनपद के सभी थानों के विवेचकों को ऐप के उपयोग और डिजिटल साक्ष्य संकलन के आधुनिक गुर सिखाए। तिवारी ने लाइव डेमो के माध्यम से प्रदर्शित किया कि कैसे विवेचक घटना स्थल से ही ऑडियो, वीडियो और फोटोग्राफ्स को सीधे ऐप पर सुरक्षित रूप से अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह ऐप साक्ष्यों की विश्वसनीयता को बनाए रखता है, जिससे न्यायालय में पुलिस का पक्ष मजबूत होता है। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने विवेचकों के तकनीकी सवालों और व्यावहारिक चुनौतियों का भी समाधान किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने कहा, ष्नए आपराधिक कानूनों के युग में डिजिटल साक्ष्य ही न्याय की मुख्य धुरी हैं। सभी विवेचक पूरी कर्मठता के साथ इस नई तकनीक को अपनी कार्यप्रणाली में अपनाएं।ष् क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा ने भी इस प्रशिक्षण को पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने में एक क्रांतिकारी कदम बताया।
Home उत्तर प्रदेश ज्ञानपुर पुलिस लाइन में ई-साक्ष्य ऐप प्रशिक्षण विवेचकों को डिजिटल साक्ष्य संकलन...







