Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया का किया आकस्मिक निरीक्षण

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को हलिया विकास खण्ड क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार व मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ कीर्ति कुमार मिश्रा के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर डाॅ विवेक खरे चिकित्साधिकारी बाल रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे जबकि प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ अवधेश कुमार बिना सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराए/अनुमति के बिना जिला मुख्यालय के बाहर कानपुर गए है। जिलाधिकारी द्वारा ओ0पी0डी0 सहित अस्पताल में संचारी रोग नियंत्रण, आयुष्मान भारत एवं जननी सुरक्षा योजना के मानिटरिंग व आने वाले मरीजों के रजिस्टर/पत्रावली निरीक्षण हेतु मांगी गई तो उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी व डाक्टर एक दूसरे को देखने लगे पूछताछ करने पर यह पाया गया कि उपरोक्त योजनाओं के मानिटरिंग के लिए अस्पताल में कोई भी व्यवस्था/पत्रावली/रजिस्टर नही बनाया गया है कम्प्यूटर से निकालकर एक व्यक्ति द्वारा जननी सुरक्षा का प्रिन्ट निकाल कर दिखाया गया परन्तु उसमें भी 06 अप्रैल 2026 के बाद कोई भी आंकड़ा कम्प्यूटर दर्ज नही किया गया। उपस्थिति रजिस्टर के निरीक्षण पर ऐसा प्रतीत हुआ कि कई कर्मचारियो के सामने एडवांस हस्ताक्षर कर गायब रहना पुनः उसमें से किसी-किसी का हस्ताक्षर काटकर सीएल लिख देना रजिस्टर में पाया गया। अस्पताल के संविदा कर्मचारियो का भी सीएल चढ़ाया गया है, जिलाधिकारी के पूछने पर डाॅ विवेक ने बताया कि वर्ष में तीन सीएल इन्हें अनुमन्य है परन्तु एक ही कर्मचारी जो सविंदा पर काउंसलर सुचिता विश्वकर्मा को 05 सीएल चढ़ाया गया है डा0 शालिनी सिंह को प्रतिकर अवकाश बताया गया, अवकाश प्रार्थना पत्र मांगने पर बताया गया कि किसी से स्वीकृति नहीं ली गई है। ओ0पी0डी0 कक्ष के सामने बरामदे में मरीज के बैठने के स्थान का पंखा खराब पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपरोक्त कमियों तथा अस्पताल व्यवस्था में घोर लापरवाही बरतने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा किसी भी स्तर पर मानिटंिरंग न करने तथा बिना अवकाश स्वीकृत कराए जिला मुख्यालय से बाहर रहने पर घोर लापरवाही का द्योतक बताते हुए उन्हें प्रतिकूल प्रविष्ठि देेने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया गया। पास में उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा दवा वितरण कक्ष, ओ0पी0डी0 रजिस्टर, इमरजेंसी डिस्प्ले बोर्ड आदि का निरीक्षण किया गया। इमरजेंसी डिस्प्ले बोर्ड कहीं डिस्प्ले नहीं किया गया था, दवा वितरण कक्ष में निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट द्वारा एक एक प्रयागराज से आए प्रशिक्षु फार्मासिस्ट मौ0 कैश काउंटर पर पाए गए उनसे जब जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि दवा वितरण के लिए कोई भी रजिस्टर उन्हें नही दिया गया है चिकित्सक द्वारा लिखे गए पर्ची के आधार पर वे दवाईयों का वितरण करते है। फार्मासिस्ट अजय कुमार कुशवाहा जो कि दूसरे कक्ष में बैठे रहे बुलाए जाने पर इंडेक्स रजिस्टर व दवा वितरण का कोई भी लेखा जोखा मांगा गया तो दवा वितरण कक्ष मंें कोई भी इंडेक्स रजिस्टर नही बनाया गया था एक रजिस्टर दिखाए जाने पर जिसमें 11 नवम्बर 2025 के बाद कोई भी दवा वितरण चढ़ाया नही गया था जिस पर घोर लापरवाही व अनियमितता बताते हुए जिलाधिकारी ने फार्मासिस्ट अजय कुमार कुशवाहा को विशेष प्रतिकूल प्रविष्ठि देने के साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि वे स्वंय अपने एक और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ आज ही यहां बैठकर सभी व्यवस्थाओ का निरीक्षण करते हुए दो दिवस के अन्दर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करे यदि दवाईयों के स्टोर व वितरण में गड़बड़या व अनियिमितता पाई जाती है जो सम्बन्धित फार्मासिस्ट के निलम्बन की कार्यवाही करते हुए अन्य विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित करे तथा पूरे अस्पताल की व्यवस्था को सुचारू ढंग से सुनिश्चित कराए ताकि पारदर्शिता के साथ मरीजो को सुविधाए प्रदान की जा सकें।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा मलहम पट्टी कक्ष का निरीक्षण किया जहां पर काफी गंदगी पाई गई मानक के अनुसार हाईजनिक रूई नहीं पाया गया मौके पर रखा गया रूई साधारण दिखा। मलहम पट्टी करने वाले वार्ड किशोर कुमार के द्वारा बिना ग्लव्स आदि लगाए रूईयों को इधर उधर कियाजा रहा है तथा रूईयों व अन्य दवाईयो को खुले में रखा गया है जहां आस पास गंदगी थी मलहम पट्टी टेबल की साफ सफाई नही की जा रही है जिससे इनफेक्सन आदि फैलने की आशंका है जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में घोर अनियमितता है ।
       जिलाधिकारी ने वार्ड व्याय को चेतावनी देते हुए साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओ को सही रखने का निर्देश दिया। प्रसव कक्ष/महिला पुरूष वार्ड में जाकर भी निरीक्षण किया गया। मरीजो से देय सुविधाओ व उपचार के बारे में जानकारी ली गई। बाहर निकलने पर पर्ची काउंटर के बाहर काफी गंदगी दिखी जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओ को दुरूस्त कर आख्या मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में इतनी अव्यवस्थाएं घोर लापरवाही का द्योतक है मुख्य चिकित्साधिकारी हलिया सहित अन्य अस्पतालो का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

प्राथमिक विद्यालय भटवारी का निरीक्षण

जिलाधिकारी पवन कुुमार गंगवार ने हलिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम सभी भटवारी में स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षाओ में जाकर पठन पाठन की गुणवत्ता के बारे में जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कक्षा-1, दो, तीन एवं कक्षा-5 में जाकर बच्चों से उनके पुस्तक से कविताओं को पढ़ाया गया तथा कविता के भावार्थ व शब्दो के मायने के बारे में जानकारी ली गई कुछ बच्चो द्वारा निडर होकर जिलाधिकारी के प्रश्नो का उत्तर दिया गया परन्तु अधिकांश बच्चों के द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया गया। कविता सुनाने के बाद भवार्थ व शब्दो के बारे में जानकारी नहीं थी जिलाधिकारी ने कहा कि केवल श्यामपट्ट पर लिखकर रटवाया न जाए बल्कि उन्हें इस तरह से समझाया जाए कि उनके दिमाग में शब्दो का मायने व भावार्थ के बारे में जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि बच्चों के मन किसी प्रकार की डर की भावना न होने पाए इस तरह से उन्हें शिक्षा प्रदान किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा कक्ष-1 के बच्चों से उनका नाम पूछा गया जिसमें आदर्श व रजत आदि बच्चो ने अपना नाम बताया जिलाधिकारी ने आदर्श व रजत के मीनिंग अथवा मतलब के बारे में पूछा तो बच्चो द्वारा नही बता पाने पर अध्यापका को निर्देशित किया कि इनके नाम के महत्व के बारे में भी बताया जाए। इस अवसर पर स्कूल व परिसर की साफ सफाई पर प्रसन्नता भी व्यक्त की गई। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, तहसीलदार लालगंज विशाल शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी हलिया विजय शंकर त्रिपाठी उपस्थित रहें।