Home उत्तर प्रदेश जामा मस्जिद के पास चलाया गया पौधारोपण अभियान

जामा मस्जिद के पास चलाया गया पौधारोपण अभियान

थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह व चौकी प्रभारी आनंद सिंह ने लगाए पौधे  

MIRZAPUR NEWS: (तारिक अनवर) जीएनआरएफ के तहत पूरे देश में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बेहतर बनाना, प्रदूषण को कम करना और देश को हरा-भरा बनाना है। अभियान के तहत अलग-अलग शहरों, स्कूलों और सार्वजनिक जगहों पर हजारों छायादार और फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को इमामबाड़ा स्थित जामा मस्जिद के पास पौधा वितरण और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर चील्ह थाना प्रभारी निरीक्षक बैद्यनाथ सिंह और लाल डिग्गी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आनंद शंकर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। दोनों पुलिस अधिकारियों ने खुद अपने हाथों से स्थानीय लोगों को पौधे बांटे और मस्जिद परिसर के पास पौधारोपण किया। उन्होंने इस फाउंडेशन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के डिस्ट्रिक्ट सुपरवाइजर मोहम्मद तारिक, मोहम्मद शाहिद, हाफिज इमाम जाकिर हुसैन, मोहम्मद आदिल और मोहम्मद जैद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इस पर्यावरण मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।