MIRZAPUR NEWS: भीषण गर्मी को देखते हुए जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला इकाई ने बुधवार को रेलवे स्टेशन पर निशुल्क प्याऊ कैंप लगाकर रेल यात्रियों को ठंडा पानी पिलाने के कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को कार्यक्रम सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए मई-जून तक लगातार दो माह यह सेवा जारी रहेगी। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। संगठन वर्षों से मानव जाति की आवाज बनकर लड़ाई लड़ रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा। इस अवसर पर राहुल गुप्ता, राहुल कुमार, मीना गुप्ता, सावित्री बिंद, रेखा गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, मन्नू लाल बिंद, आकाश जायसवाल, हरी बिंद, सलमान सिद्दीकी समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।







