Home उत्तर प्रदेश जनसत्ता दल ने बांटी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री

जनसत्ता दल ने बांटी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  जिले में दो दिन पहले हुई भीषण बारिश के कारण नदियों में आए उफान से कई गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ और जलभराव से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सामाजिक व राजनीतिक संगठन अब सक्रिय हो गए हैं। विकास खंड छानबे के भटेवरा गांव में जनसत्ता दल के जिला अध्यक्ष संजू मिश्रा के निर्देश पर अनुज उमर अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित दर्जनों परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। सामग्री मिलने से मुश्किलों का सामना कर रहे ग्रामीणों के चेहरे पर राहत दिखाई दी। जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं की इस पहल से प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद मिली है। अब ग्रामीण प्रशासन से स्थायी राहत और पुनर्वास की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस मौके पर अंशु दुबे, शिवम पांडे, किशन गुप्ता, आशीष शुक्ला तथा गौ रक्षक अनिल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।