Home उत्तर प्रदेश जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मान्धाता विजेता, गौरा उपविजेता

जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मान्धाता विजेता, गौरा उपविजेता

मॉडल स्कूल कटरा के बच्चों का दबदबा कायम
PRATAPGARH NEWS: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह के निर्देशन में रामकुमार सिंह जिला व्यायाम शिक्षक, मंजू सिंह जिला व्यायाम शिक्षिका तथा सुशील सिंह जिला स्काउट मास्टर के मार्गदर्शन में जिला स्पोर्ट स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में जनपदीय बैडमिंटन तथा शतरंज बेसिक  बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हुआ।   जनपद के सभी विकास खंड के बच्चों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला बैडमिंटन सिंगल बालिका वर्ग में मान्धाता और गौरा के बीच  हुआ जिसमें मान्धाता की साजिया बानो उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह विजेता रही और गौरा की सदब उपविजेता रही। डबल्स में मान्धाता की साजिया बानो और फरहा नाज विजई रही। गौरा का द्वितीय स्थान रहा। इसी प्रकार बालक वर्ग में मान्धाता और लालगंज के बीच संपन्न हुआ जिसमें मान्धाता के मोहम्मद फरदीन उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह प्रथम और लालगंज का छात्र द्वितीय रहा। डबल्स में भी मान्धाता के मोहम्मद फरदीन और रतन अग्रहरी प्रथम रहे, लालगंज द्वितीय रहा। मॉडल स्कूल कटरा गुलाब सिंह के मोहम्मद फरदीन, रतन अग्रहरी, मोहम्मद हमजा राईन, साजिया बानो, फरहानाज ने प्रतिभाग किया। राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षक मोहम्मद फरहीम के नेतृत्व में निरंतर मॉडल स्कूल कटरा गुलाब सिंह के बच्चे राज्य स्तर तक सफलता प्राप्त कर रहे हैं। केबच्चे थे ।शतरंज में गौरा विजई रहा। निर्णायक मंडल में शैलेश, पवन, अजय विक्रम सिंह, दिलीप सिंह रहे।  व्यायाम शिक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह, मनोज भारती, रामसुख प्रजापति डॉ आशुतोष सिंह, साधना मिश्रा,आदि लोग उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी।