Home उत्तर प्रदेश जगन्नाथ धाम में लगा मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

जगन्नाथ धाम में लगा मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बुधवार को होगा दंगल का आयोजन

FATEHPUR NEWS: हथगांव थाना क्षेत्र के स्थित ससुर खदेरी नदी के तट पर आस्था का प्रतीक श्री जगन्नाथ धाम मंदिर का ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला का शुभारंभ हुआ। मेला प्रमुख पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दूरबीन सिंह यादव के द्वारा भव्य पूजन अर्चन कर किया गया। मेला में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसमूह उमड़ पड़ा। प्रांगण में साधु संतों के भजन का दौर जारी रहा एवं आयोजकों द्वारा दान दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। कन्याओं को भी कन्यादान कर सम्मानित किया गया। मेला में विभिन्न प्रकार के दुकानदारों ने दुकान लगाया जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान मेला में ग्राम प्रधान प्रमोद यादव के द्वारा आल्हा गायन का भी आयोजन किया गया। श्री जगन्नाथ धाम के महंत राजेश दास जी ने मेला में आए तमाम संतों का आभार व्यक्त किया। शांति व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासन मुस्तैद रहा।
दूसरे दिन मेला में शुक्रवार को भारी भीड़ जुटेगी एवं 29 अगस्त दिन शुक्रवार को सराय साबा नगरा मैं ऐतिहासिक विराट सम्राट दंगल का आयोजन 2:00 बजे से होगा। जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर इनामी पहलवानों की कुश्ती होगी। महिला पहलवानों के अलावा नेपाल से देवा थापा पहलवान की कुश्ती होगी। मेला प्रमुख मानसिंह यादव के नेतृत्व में आयोजन होगा।