Home उत्तर प्रदेश चोरी की दो बैटरियों संग दो गिरफ्तार ऊँज पुलिस ने मिर्जापुरी फिलिंग...

चोरी की दो बैटरियों संग दो गिरफ्तार ऊँज पुलिस ने मिर्जापुरी फिलिंग स्टेशन से चोरी का खुलासा किया

BHADHAOI NEWS: भदोही के ऊँज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की दो बैटरियों के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई दोनों श्डायनेक्सश् कंपनी की बैटरियां भी बरामद की हैं। यह मामला मिर्जापुरी फिलिंग स्टेशन (जी.टी. रोड, नवधन) के मैनेजर रमेश यादव की शिकायत पर दर्ज किया गया था। रमेश यादव ने अपनी तहरीर में बताया था कि 29/30 जुलाई 2026 की रात उनके पेट्रोल पंप परिसर में खड़े एक ट्रक कंटेनर (नंबर डच् 09ज्ञब्4575) की दो बैटरियां चोरी हो गई थीं। ड्राइवर ने सुरक्षा के मद्देनजर ये बैटरियां निकालकर फिलिंग स्टेशन के पास रखी थीं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऊँज में मु0अ0सं0 083/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, थाना ऊँज पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने मिर्जापुरी फिलिंग स्टेशन के पास कलिंजरा नहर पुलिया के पास से दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करन (पुत्र राजू, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी ग्राम पक्का पोखरा घोसिया, थाना औराई, जनपद भदोही) और सलीम शेख (पुत्र दानिश शेख, निवासी जानकी नगर, थाना मुडाडोई, जिला वीरभूमि, पश्चिम बंगाल, हाल पता मोहल्ला मेवडापुर, थाना गोपीगंज, जिला भदोही) के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 29/30 जुलाई 2026 की रात मिर्जापुरी फिलिंग स्टेशन, नवधन से ये पुरानी ट्रक बैटरियां चुराई थीं और उन्हें ऊँचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर विधिक कार्यवाही के उपरांत उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भृगुनाथ यादव, हेड कांस्टेबल विकास कुमार और कांस्टेबल देवेंद्र यादव शामिल थे।