Home उत्तर प्रदेश चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट व तोडफोड़ का मुकदमा दर्ज

चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट व तोडफोड़ का मुकदमा दर्ज

PRATAPGARH NEWS: रंजिशन मारपीट व धमकी तथा तोडफोड़ की घटना को लेकर उदयपुर पुलिस ने चार आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के राजाराम का पुरवा रेहुआ लालगंज निवासी विजय बहादुर वर्मा की पत्नी सावित्री देवी ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती दस जून को रात आठ बजे गांव के सुरेश कुमार वर्मा, शोभनाथ वर्मा पुत्रगण रामफेर तथा शिवम पुत्र राजन एवं जयकरन पुत्र स्व0 नोखई ने रंजिशन लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमले मे पीडिता का बेटा दीपक व बेटी नंदिनी तथा नातिन गंभीर रूप से चुटहिल हो गये। आरोपियो द्वारा मारपीट के दौरान गालीगलौज करते हुए पीड़िता का मोबाइल फोन तोडकर नष्ट कर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुरेश समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।