मानिकपुर थाना क्षेत्र के सहजनी पूरे गिरवर का पुरवा गांव का मामला
PRATAPGARH NEWS: मानिकपुर थाना क्षेत्र के सहजनी पूरे गिरवर का पुरवा गांव से 20/07/2026 से लापता हुए युवक का शव अगले दिन अलुवामई के दुवर नाला में मिलने से हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान _सुंदर लाल सरोज पुत्र विशेषर सरोज_ निवासी सहजनी के रूप में हुई है। परिजनों ने 20 जुलाई से उनके गायब होने की जानकारी दी थी। एक दिन बाद मंगलवार को अलुवामई दुवर नाला में उनका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर मौके पर परिजनों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।







