KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती दो दिन पहले घर से नकदी व जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, खोजबीन के बाद घरवालों ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार को वह खेत गई थी, पति भैंस चराने गए थे इस दौरान उसकी 19 वर्षीय बेटी घर से अकेली थी, पीड़िता का आरोप है कि सैनी कोतवाली क्षेत्र का एक युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है उसकी बेटी घर से एक लाख पांच हजार नकदी एवं चार सोने की लॉकेट, एक पाव छागल 30 तोला, चैनपट्टी तीन जोड़ी घर से उठा ले गई है, खोजबीन के बाद पीड़िता ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने सैनी कोतवाली के दिलावरपुर निवासी दिलीप कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





