Home उत्तर प्रदेश घर से नकदी व जेवर लेकर युवती गांव के एक युवक के...

घर से नकदी व जेवर लेकर युवती गांव के एक युवक के साथ रफूचक्कर, युवक के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती घर से नकदी व जेवर लेकर गांव के एक युवक के साथ रफूचक्कर हो गई, युवती की खोजबीन के बाद घरवालों ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक पीड़ित महिला ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी शुक्रवार की सुबह घर से शौच के लिए निकली थी काफी देर तक बेटी घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू कर दिया तो पता चला कि गांव के एक युवक के साथ उसकी बेटी घर से 15 हजार की नकदी व जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई है, पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने त्रिलोकपुर गांव निवासी विवेक पुत्र सरवन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।