KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शीतला धाम में घर के पास खड़ी बाइक बीती रात नदारत हो गई, वाहन स्वामी के खोजबीन के बाद भी बाइक का सुराग नहीं लगा, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शीतला धाम निवासी सुधाकर शर्मा पुत्र स्व भिखारी लाल पंडा ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह घर के बगल में प्रतिदिन अपनी पल्सर बाइक खड़ी करता था, सोमवार की रात वह घर के बगल में खड़ी थी , बीती रात अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक पार कर दिया काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







