Home उत्तर प्रदेश ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुले, बीईओ ने बच्चों को टीका लगाकर...

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुले, बीईओ ने बच्चों को टीका लगाकर खिलाए लड्डू

विद्यार्थियों का किया गया स्वागत, विद्यालय आने के लिए किया उत्साहवर्धन
FATEHPUR NEWS: ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद मंगलवार से परिषदीय विद्यालयों में पुनः शिक्षण कार्य प्रारंभ हो गया। पहले दिन विद्यालय पहुंचे बच्चों का कई स्कूलों में रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) संजय कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय धाता द्वितीय पहुंचकर बच्चों का अभिनंदन किया। बीईओ संजय कुमार सिंह ने विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों को रोली-टीका लगाकर उनका स्वागत किया और उन्हें लड्डू वितरित किए। इस दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और विद्यालय के प्रति उनका जुड़ाव मजबूत होता है। संजय कुमार सिंह ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा विद्यालय का वातावरण आकर्षक बनाए रखने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि नए सत्र में बच्चों का स्वागत कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के साथ-साथ बीआरसी स्टाफ भी मौजूद रहा। परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन हुए स्वागत कार्यक्रमों से बच्चों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इससे बच्चों की उपस्थिति और पढ़ाई के प्रति रुचि में वृद्धि होगी।