बाबागंज खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा शासन की मंशानुरूप कराया गया विद्यालयों का संचालन
PRATAPGARH NEWS: मंगलवार को गर्मी की छुट्टी का उपरान्त खुले विद्यालयों का पुनः संचालन प्रारम्भ हुआ है। अवकाश के उपरान्त आज पहले दिन विद्यालयों में साफ़-सफाई के साथ विद्यालय की समस्त चीजे व्यवस्थित करते हुए अभिभावक सम्पर्क आदि के माध्यम से बच्चों की उपस्थिति को मेनटेन करते हुए विद्यालय को सकुशल संचालित करने के निर्देश विभाग द्वारा दिये गये थे। जिसके अनुपालन में आज समस्त स्टाफ द्वारा विद्यालयों में उपस्थित होकर इन कार्यों को किया गया। विभागीय दिशानिर्देश के अनुपालन को यथावत कराने के उद्देश्य से बाबागंज के खण्ड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्र के द्वारा भी पूरी निष्ठा के साथ विद्यालयों के निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में आज कम्पोज़िट विद्यालय डीह बलई का निरीक्षण करते समय आपके द्वारा विद्यालय की अलमारियों को स्वयं सबके साथ मिलकर साफ सुथरी व व्यवस्थित करने में सहयोग किया गया। साथ ही किचेन व कक्षा कक्षों की साफ सफाई, हैंडवाश यूनिट, पेयजल श्रोत आदि स्थानों पर सफाई का कार्य। कक्षा कक्ष में शिक्षण सामग्रियों को व्यवस्थित कराना, अलमारियों में कलर पर आदि चस्पा करके उन्हें सुन्दर व सुसज्जित करना आदि पर भी कार्य किया गया। विद्यालय में जो भी चीजें अव्यवस्थित पायी गईं उसके लिए विद्यालय प्रभारी व स्टाफ़ को सख्त हिदायत दी गयी और आगे से ऐसा न होने के निर्देश भी प्रदान किए गये। इन सबके साथ- निपुण तालिका, पुस्तकालय, साइंस किट, गणित किट, संदर्शिका, शिक्षक डायरी, अभिभावक सम्पर्क पंजिक, पुस्तक निर्गम पंजिका, पुस्तक स्टाक पंजिका आदि को व्यवस्थित व क्रियान्वित करने के भी निर्देश दिए गये। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्र, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन बबलू सोनी, विद्यालय प्रभारी दिनेश कुमार, संगीता सरोज, अमित कुमार गुप्ता, गुड्डू सरोज, विमला कुमारी, मयंक तिवारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रेखा देवी, अभिभावक व विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।







