Home उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत पूरे धनाटिकरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर खुली बैठक...

ग्राम पंचायत पूरे धनाटिकरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर खुली बैठक आयोजित

पीएम आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे सूची-2024 के अनुमोदन के लिए ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई बैठक
SANGRAM GARH NEWS: विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ की ग्राम पंचायत पूरे धनाटिकरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे सूची-2024 के अनुमोदन के लिए ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रशासक आलोक कुमार पटेल ने की। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी सरोज कंसराज ने योजना से संबंधित जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों के चयन एवं सर्वे सूची पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों की उपस्थिति में सूची का अनुमोदन किया गया। इस दौरान कमलेश कुमार, अमृतलाल, रामाश्रय सरोज, अवधेश कुमार शुक्ला, लालजी, राजबहादुर प्रजापति, शिवराज सरोज, सीता देवी, अनीता, किरण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं लाभार्थी मौजूद रहे।