Home उत्तर प्रदेश गोपीगंज में भीषण गर्मी के बीचरू दूसरे दिन भी चला रूहअफजा शरबत...

गोपीगंज में भीषण गर्मी के बीचरू दूसरे दिन भी चला रूहअफजा शरबत वितरण अभियान’

BHADOHI NEWS: गोपीगंज में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच नगर पालिका परिषद गोपीगंज के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में समाजसेवियों ने लगातार दूसरे दिन रूहअफजा शरबत का वितरण किया। यह अभियान राहगीरों को तपती धूप से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से चलाया गया। नगर के राजमार्ग स्थित चूड़ियारी मोहाल में एक शिविर लगाकर शरबत वितरित किया गया। इस सेवा कार्य में युवाओं के साथ-साथ बच्चों ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। राहगीरों, बस यात्रियों, ऑटो और निजी वाहनों में सवार लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया। गर्मी से परेशान लोगों को यह पेय राहत भरा लगा। राहगीरों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में यह सेवा कार्य महत्वपूर्ण है।इस सेवा अभियान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिराज अख्तर, अफरोज अली, समाजसेवी रेहान खां, रियाज खां, जमील खान, मनीष यादव, राशिद खान सभासद, फैज अली, हम्जा, तहसीन, पियोगी और जैनुल आबेदीन सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे। समाजसेवियों ने बताया कि जब तक भीषण गर्मी का प्रभाव जारी रहेगा, यह शरबत वितरण अभियान निरंतर चलाया जाएगा ताकि कोई भी राहगीर प्यासा न रहे।