Home उत्तर प्रदेश गोपीगंज मुक्तेश्वर महाकाल मंदिर का होगा जीर्णोद्धार-समिति गठित,रास्ते की समस्या सुलझेगी और...

गोपीगंज मुक्तेश्वर महाकाल मंदिर का होगा जीर्णोद्धार-समिति गठित,रास्ते की समस्या सुलझेगी और सावन में पूजा होगी

BHADHAOI NEWS: गोपीगंज स्थित प्राचीन मुक्तेश्वर महाकाल मंदिर के जीर्णोद्धार और समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक साध्वी मां राजलक्ष्मी मंदा के नेतृत्व में सावन के पहले सोमवार को मंदिर परिसर में हुई, जिसमें नगर के संभ्रांत नागरिक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में मंदिर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा हुई, जिनमें आने-जाने के रास्ते का अभाव और नियमित पूजा-पाठ की कमी शामिल थी। इन मुद्दों को हल करने और मंदिर को नए सिरे से विकसित करने पर जोर दिया गया। सर्वसम्मति से मंदिर के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया। इसके लिए 10 सदस्यीय एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति सभी के सहयोग से मंदिर के लिए सुगम रास्ता बनाने और अन्य समस्याओं को मिलकर सुलझाने का कार्य करेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि पूरे सावन माह मंदिर में विशेष पूजा-पाठ का कार्यक्रम चलेगा। इस अवसर पर शिवानंद पांडेय, जितेंद्र गुप्ता, गुड्डू माली,बिहारी लाल केसवानी ,मनीष पांडेय, राजेश पुष्कर,हर्ष मिश्रा, नितीश चैबे आदि मौजूद रहे।