Home उत्तर प्रदेश गैस किल्लत व कालाबाजारी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा...

गैस किल्लत व कालाबाजारी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

24 घंटे में डिलीवरी, कालाबाजारी पर रोक व किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग

SIDHARTHNAGAR NEWS: क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से तहसील तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे और एसडीएम इटवा को राज्यपाल के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने, बुकिंग के 24 घंटे के भीतर होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने तथा बुकिंग में अनावश्यक देरी व मनमानी पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही बुकिंग अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन करने और शादी-विवाह व आयोजनों के लिए आवश्यकतानुसार गैस उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों की मनमानी के कारण आम जनता परेशान है और लोगों को मजबूरी में महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में किसानों की समस्याएं भी उठाई गईं। नेताओं ने कहा कि गेहूं की सरकारी खरीद सुचारू न होने से किसान अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं। सभी क्रय केंद्रों को नियमित रूप से संचालित कराने और किसानों को उचित मूल्य दिलाने की मांग की गई। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव बेचई यादव, अजय चौधरी, जिला महासचिव कमरुज्जमा खान समेत कई नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।