Home उत्तर प्रदेश गैंसड़ी क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त को किया गया...

गैंसड़ी क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) बुधवार को वादी फूलकुमार पुत्र बृजलाल निवासी विशुनपुर कला थाना को0 गैसड़ी जनपद बलरामपुर द्वारा थाना को0 गैसड़ी पर प्रार्थना-पत्र दिया गया कि दिनांक 11.08.2026 को विपक्षी गुड्डे (उम्र 24वर्ष) पुत्र अकबर अली नि0ठकुरापुर थाना को0 गैसड़ी जनपद बलरामपुर व कुछ अन्य व्यक्ति द्वारा वादी के भाई रामसनेही को गैसड़ी बाजार जाते समय ठकुरापुर के पास बुरी तरह मारा- पीटा गया दवा इलाज हेतु वादी के भाई को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 गैसड़ी पर मु0अ0सं0 52/26 धारा 103(1)/3(5)  बीएनएस व धारा 3(2)वी एससी/एसटी एक्ट बनाम 1. बाल अपचारी उम्र 14 वर्ष 2. अकबर अली पुत्र यूनुस 3. मग्धे नाऊ पुत्र अज्ञात पंजीकृत किया गया। दिनांक 13.08.26  को थाना को0 गैंसड़ी टीम द्वारा सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. अकबर अली पुत्र युनूस , 2. बाल अपचारी उम्र करीब 14 वर्ष को मुखबिरकी सूचना के आधार पर बरूनी नाला थाना क्षेत्र कोतवाली गैस़ड़ी जनपद बलरामपुर से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल डण्डा बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
पूछताछ का विवरण
अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो बता रहे है कि मृतक रामसनेही मेरे ढाबली में चोरी का प्रयास कर रहा था जब मैंने देखा तो क्रोध में उसे पकड़ कर खम्भे में बांध कर डंडे से मारा जिससे उसकी मृत्यु हो गयी ।