Home उत्तर प्रदेश गूगल मीट के माध्यम से जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो की...

गूगल मीट के माध्यम से जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो की बैठक संपन्न

PRATAPGARH NEWS: शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा के निर्देशानुसार सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री आरपी सरोज की अध्यक्षता में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह,डीसी रंजन प्रताप व संजय कुमार मौर्य के संयोजन में सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक गूगल मीट के माध्यम से की गई. बैठक में सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ने अपने उद्बोधन में बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यालय से संबंधित आधारभूत सूचना पूर्ण करने के संबंध में,यू डाइस प्लस की डाटा एंट्री को पूर्ण करना,ड्रॉपबॉक्स के डाटा को भेजना,एनसीईआरटी की पुस्तकों के अलावा दूसरे प्रशासन की पुस्तकें उपयोग में न लाई जाय,कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा लिए गए प्रवेश के संबंध में ड्रॉप आउट की सूचना,राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में ग्रेडिंग से संबंधित कार्य,सहायता प्राप्तमाध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा पर विस्तार से चर्चा किया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी, डॉ राघवेंद्र पाण्डेय, आजाद अहमद, आदित्य प्रताप सिंह सहित सभी प्रधानाचार्य  गूगल मीट के माध्यम सहभागिता किए।