KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में मंगलवार की रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर विपक्षियों ने पीड़ित की भाभी व भांजी के साथ मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं दो अंबेडकर नगर निवासी मो आलम पुत्र रउफ अली ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब गाड़ी खड़ी करने को लेकर पड़ोस के विपक्षी से कहासुनी हो गई, पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान विपक्षी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे जिसमे उसकी भाभी समा बेगम व भांजी निफ़त चोटिल हो गई, इस दौरान विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने नफीस, सफीक, अमीर , शाबान व नसीम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







