MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चंद्र पाण्डेय) पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम, अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा अवैध दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को थाना को0शहर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति फर्जी दरोगा बनकर थाना को0शहर क्षेत्रांतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास घूम रहा है। सूचना के आधार पर थाना को0शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रांतर्गत सपा कार्यालय गेट, कचहरी से एक अभियुक्त शिव कुमार पाल पुत्र नागेंद्र पाल निवासी ग्राम करछना, थाना करछना, जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस की वर्दी में फर्जी दरोगा बनकर घूम रहा था।







