Home उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय वन अधिकारी के स्थानांतरण पर कर्मचारियों ने किया विदाई समारोह

क्षेत्रीय वन अधिकारी के स्थानांतरण पर कर्मचारियों ने किया विदाई समारोह

SANGRAM GARH NEWS: रामपुर संग्रामगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कलाकांकर रेंज स्थित बाभन की बखरी रेंज कार्यालय में क्षेत्रीय वन अधिकारी हनुमान प्रसाद के गैर जनपद स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय वन अधिकारी हनुमान प्रसाद का स्थानांतरण बरेली जनपद की आंवला रेंज में हो गया है। उनके कार्यकाल के दौरान वन संरक्षण एवं विभागीय कार्यों में दिए गए योगदान की कर्मचारियों ने सराहना की। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप वन रेंजर अवध बिहारी, वन दरोगा ज्योति सिंह, विजय कुमार, वनरक्षक श्रीराम, वनरक्षक अभिताशु त्रिपाठी, वन दरोगा दिनेश कुमार, अरबाज खान सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में हनुमान प्रसाद ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए विभागीय कार्यों में मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।