ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था एवं अवैध गतिविधियों पर निगरानी के दिए निर्देश
JHANSI NEWS: क्षेत्राधिकारी टहरौली श्री रक्षपाल सिंह ने शुक्रवार को थाना बरूआसागर का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, बैरक एवं थाना परिसर की साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित पुलिसकर्मियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद क्षेत्राधिकारी ने थाना क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक की। उन्होंने गांवों में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। ग्राम चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहकर महत्वपूर्ण सूचनाएं तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने पर जोर दिया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम चौकीदारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पुलिस और ग्राम चौकीदारों के बीच बेहतर समन्वय से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
Home उत्तर प्रदेश क्षेत्राधिकारी टहरौली ने बरूआसागर थाने का किया त्रैमासिक निरीक्षण, चौकीदारों को दिए...







